उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार 2.0 ने अपना पहला बजट गुरुवार को पेश किया। इस बजट में किसान, महिलाओं, स्टूडेंट्स, बुजुर्गों सहित सभी का ध्यान रखने की कोशिश की गई है। यह यूपी सरकार का सबसे बड़ा बजट है। यह 6,15,518 करोड़ रुपये का बजट है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह करीब 11 बजे सदन में बजट भाषण देना शुरू किया। उनका भाषण करीब 1:30 घंटे तक चला। उन्होंने सबसे पहले सरकार की उपलब्धियों के बारे मे बताया। हम बता रहे हैं कि यूपी की जनता को इस बजट में क्या-क्या मिला है।
