वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बिग और बोल्ड BUDGET पर क्या है Brokerage Houses की राय

कल संसद में पेश हुए बजट में ग्रोथ के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़े कदम उठाए

अपडेटेड Feb 03, 2021 पर 6:54 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल संसद में पेश हुए बजट में ग्रोथ के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़े कदम उठाए। ग्रोथ को तूफानी रफ्तार देने के लिए वित्त मंत्री ने बजट में बिग और बोल्ड एलान किये। इंफ्रा, हेल्थ पर भारी खर्च, इंश्योरेंस को FDI का बूस्टर, PM मोदी ने बजट को आत्मनिर्भर भारत का विजन बताया।

    इसके बाद बजट को बाजार की जोरदार सलामी मिली। सेंसेक्स 2300 से ज्यादा प्वाइंट चढ़कर 48,600 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 647 प्वाइंट चढ़कर 14,000 के पार टिका रहा। बैंक निफ्टी भी अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा।

    जानते हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की क्या है बजट पर राय

    MORGAN STANLEY की BUDGET पर राय

    MORGAN STANLEY ने BUDGET इस बजट के बाद सेसेंक्स का लक्ष्य 50000 से बढ़ाकर 55000 किया है। उन्होंने दिसंबर 2021 के लिए लक्ष्य बढ़ाया है। बजट का फोकस ग्रोथ पर है और फिस्कल लक्ष्य पर है। इसके अलावा बजट से पता चलता है कि सरकार का निजीकरण, एसेट बिक्री, इंफ्रा डेवलपमेंट पर फोकस है।

    CLSA की Budget 2021 पर राय


    CLSA ने Budget पर कहा है कि कैपेक्स साइकिल में सुधार हुआ है। E&C कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि इसके बाद L&T, NCC, Sadbhav और J Kumar Infra में तेजी संभव है।

    GOLDMAN SACHS की BUDGET 2021 पर राय

    GOLDMAN SACHS ने BUDGET पर कहा है कि सरकार का इंफ्रा, कैपेक्स पर जोर है। बजट के बाद सीमेंट, इंफ्रा सेक्टर को बड़े निवेश मिलने का अनुमान है। इससे L&T, Ultratech को फायदा होगा।

    JEFFERIES की BUDGET 2021 पर राय

    JEFFERIES ने BUDGET पर राय देते हुए कहा कि बैंक, NBFCs सेक्टर को राहत का फायदा मिलेगा। इसके बाद 200 bps की बेहतर ग्रोथ से निजी बैंक, NBFCs की आय अनुमान बढ़ेगा। उन्होंने निजी बैंक, NBFCs की आय 3-5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान जताया है।

    Geojit की Budget पर राय

    Geojit ने Budget पर कहा है कि सरकार ने ड्रीम बजट पेश किया है। सरकार की ओर से बेहतर स्पैंडिंग को फायदा मिलेगा। इस बजट से लगता है कि सरकार का अर्थव्यवस्था को रिवाइव करने पर ज़ोर है। इससे इंश्योरेंस, PSBs, Infra, सीमेंट, कंस्ट्रक्शन सेक्टर को फायदा होगा। हालांकि ब्याज़ दरें, महंगाई दर बढ़ने का अनुमान है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।