Byju's के सीईओ ने एंप्लॉयीज से कहा, अब दूर नहीं 2 अरब डॉलर का रेवेन्यू

Byju Raveendran ने कहा कि पिछले पांच महीनों में कंपनी ने हर महीना 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल किया है। कंपनी का रेवेन्यू उसके दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रेवेन्यू का करीब 20 गुना है

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 4:32 PM
Byju's के सीईओ ने कहा कि बायूजस एक अरब डॉलर से ज्यादा रेवेन्यू वाली कंपनी बन गई है।

Byju's के सीईओ बायजू रवींद्रन ने एंप्लॉयीज से कहा है कि कंपनी ने मुनाफा में आने की कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 2 अरब डॉलर का रेवेन्यू अब दूर नहीं है। कंपनी ने हाल में फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के वित्तीय नतीजे पेश किए थे। इस दौरान उसका लॉस 4,564 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीनों में कंपनी ने हर महीना 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल किया है।  कंपनी का रेवेन्यू उसके दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रेवेन्यू का करीब 20 गुना है। एंप्लॉयीज को लिखे लेटर में उन्होंने कहा है कि कंपनी प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर फोकस कर रही है। हम इसके लिए अपने रिसोर्सेज के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Zepto के को-फाउंडर कैवल्या वोहरा ने सिर्फ 19 साल में बनाई ₹1,000 करोड़ की संपत्ति, बने देश के सबसे युवा अमीर व्यक्ति


पिछले हफ्ते बायजूस ने फाइनेंशियल ईयर 2020-21 का रिजल्ट 17 महीने से ज्यादा देर से पेश किया। इस दौरान कंपनी का लॉस बढ़कर 4,564 करोड़ रुपये हो गया। इसकी वजह प्रमोशन और एंप्लॉयीज पर ज्यादा खर्च है। कंपनी का रेवेन्यू 3.3 फीसदी घटकर 2,482 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने अपना 40 फीसदी रेवेन्यू आगे के सालों के टाल दिया। नया रेवेन्यू रिकॉग्निशन मॉडल अपनाने से ऐसा हुआ।

रवींद्रन ने कहा, "सच्चाई यह है कि हम कंपनी का रेवेन्यू इतना ज्यादा हो गया है कि हम इसके ऑडिट को संभालने के लिए पहले से तैयार नहीं थे। हमने अब यह चीज सीख ली है। बायूजस ने हर तरह से ग्रोथ हासिल की है। इसमें प्रोडक्ट्स, बिजनेस मॉडल्स, ज्यॉग्राफिज और कंज्यूमर सेगमेंट शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "इन वजहों से हमारा सिस्टम दबाव में आ गया। हमें ऑडिट के मोर्चे पर संघर्ष करना पड़ा, जबकि हमारा बिजनेस लगातार बढ़ता रहा। खराब बाहरी स्थितियों के बावजूद 2022 हमारे लिए अच्छा रहा है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। बायजूस कई पीढ़ियों तक रहने वाली है।"

इस ए़डटके के सीईओ ने कहा कि अब हम एक अरब डॉलर से ज्यादा रेवेन्यू वाली कंपनी बन गए हैं। इस साल की अप्रैल-जून तिमाही हमारे लिए अब तक की सबसे अच्छी तिमाही रही है। आकाश एजुकेशन के अधिग्रहण के बारे में उन्होंने कहा कि इसका रेवेन्यू दोगुना हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।