Get App

आकाश एजुकेशनल सौदे के लिए Byju's ने Blackstone को किया 23.4 करोड़ डॉलर का भुगतान

Aakash Educational को खरीदने के लिए 95 करोड़ डॉलर के सौदे के हिस्से के रूप में अब 19 अरब रुपये के बकाया का भुगतान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2022 पर 9:28 AM
आकाश एजुकेशनल सौदे के लिए Byju's ने Blackstone को किया 23.4 करोड़ डॉलर का भुगतान
Byju's को महामारी के दौरान ऑनलाइन लर्निंग की डिमांड में तेजी का बड़ा फायदा हुआ था जिसके बाद विदेशी फंड्स और फाइनेंसर्स इसमें निवेश के प्रति आकर्षित हुए थे

भारत के लोकप्रिय एडु-टेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) ने ब्लैकस्टोन इंक (Blackstone Inc) को 19 अरब रुपये (23.4 करोड़ डॉलर) का भुगतान किया है। आकाश एजुकेशनल (Aakash Educational) को खरीदने के लिए 95 करोड़ डॉलर के सौदे के हिस्से के रूप में अब निजी-इक्विटी फर्म की बकाया राशि का भुगतान भी हो गया। कल यानी कि शुक्रवार को इस सौदे से सीधे जुड़े एक स्रोत ने ये जानकारी दी।

रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से खबर छापी है कि सौदे को पूरा करते समय, Byju's ने ब्लैकस्टोन को छोड़कर आकाश के सभी शेयरधारकों को भुगतान किया था। उस समय पीई फर्म डिफर्ड पेमेंट पर सहमत हो गई थी। हालांकि ब्लैकस्टोन ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

गुरुवार को किया गया भुगतान ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाले लर्निंग सेंटर चेन में लगभग 38% की हिस्सेदारी के लिए था। इसे Byju's ने अप्रैल 2021 में खरीदा था।

इस तरह बकाया का निपटान करना भारत के लोकप्रिय एडु-टेक स्टार्टअप में बढ़ते घाटे की पृष्ठभूमि के विपरीत है। पिछली बार किये गये इस स्टार्टअप का मूल्यांकन 22 अरब डॉलर था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें