केनरा बैंक अपनी इंश्योरेंस कंपनी केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी 14.50 फीसदी हिस्सेदारी घटाएगा। बैंक आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटाएगा। केनरा बैंक ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बता दिया है। उसने कहा है कि केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 14.50 फीसदी हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए इस बीमा का कंपनी का आईपीओ आएगा। केनरा बैंक सरकारी बैंक है। यह बड़े सरकारी बैंकों में से एक है।
बीमा कंपनी में केनरा बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी
Canara Bank ने कहा है कि अभी केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (Canara HSBC Life Insurance) के साइज, समय और बाकी चीजों के बारे में फैसला नहीं हुआ है। उसने कहा है कि इस बारे में फैसला बाद में होगा। FY24 के अंत में इस बीमा कंपनी में केनरा बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी थी। FY24 की मार्च तिमाही में इस बीमा कंपनी ने 113.31 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। केनरा बैंक ने अपनी एसेट मैनेजमंट कंपनी (AMC) केनरा रोबैको एसेट मैनेजमेंट कंपनी (CRAMC) में भी अपनी हिस्सेदारी बेचने का प्लान बनाया है।
म्यूचुअल फंड कंपनी में भी हिस्सेदारी बेचने का प्लान
केनरा बैंक CRAMC में अपनी 13 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए एएमसी का आईपीओ लाने और इसे स्टॉक मार्केट में लिस्ट कराने की योजना है। केनरा बैंक ने इस बारे में भी स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है। उसने कहा है कि एएमसी में 13 फीसदी बेचने और आईपीओ लाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, आईपीओ के लिए RBI की मंजूरी भी जरूरी है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज का एप्रूवल भी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Air India की फ्लाइट्स में हद से ज्यादा देरी पर DGCA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
एएमसी कंपनी का आएगा आईपीओ
केनरा बैंक ने पिछले साल दिसंबर में अपनी म्यूचुअल फंड सब्सिडियरी में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को सिद्धांत रूप में मंजूरी दे दी थी। इसके लिए एएमसी का आईपीओ लाने का प्रस्ताव है।