कर्मचारी ने दिया इंटरव्यू और CEO ने कर दी नए बॉस को कॉल, जानें फिर क्या हुआ?

न्यूजर्सी की एक कंपनी के सीईओ ने एक LinkedIn post में यह अनुभव शेयर किया, जो अब काफी वायरल हो रही है

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
interview

न्यूजर्सी की एक कंपनी फिस्कल केयर सर्विसेज के सीईओ जेरी मेयर को जब पता चला कि उनका एक इम्प्लॉई किसी अन्य कंपनी में इंटरव्यू देने गया, तो उन्होंने संभावित नए इम्प्लॉयर को फोन किया। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने इम्प्लॉयर को उस कर्मचारी को रखने के लिए प्रोत्साहित किया। जेरी मेयर ने एक लिंक्डइन पोस्ट में यह बात शेयर की है, जो अब खूब वायरल हो रही है।

वजह जानकर हैरान रह गया एंप्लॉयी

उन्होंने संभावित इम्प्लॉयर को बताया कि कैंडिडेट एक शानदार कर्मचारी है और कंपनी को “उसे अप्वाइंट करने से फायदा होगा।” जब इम्प्लॉई को मालूम चला तो वह हैरान रह गया। उसने पूछा, “आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?” मेयर ने कहा, “मैं कोई संत नहीं हूं, और मैं क्रेजी भी नहीं हूं। मैंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उस इम्प्लॉई को हमारी कंपनी में काफी दिन हो गए थे। मैं उसे वह अवसर नहीं दे सका, जो वह करियर में आगे बढ़ने के लिए देख रहा था।”


मेयर ने सहानुभूति जाहिर करते हुए कहा, “कुछ बातें एक शख्स के रोज काम पर आने से ज्यादा उसके मनोबल को तोड़ती हैं, जिससे वह जॉब में फंसा हुआ महसूस करता है।” यह कुछ “सोने की जेल” जैसी स्थिति है।

क्या आपका Aadhaar Card खो गया है? दोबारा पाने का ये है आसान तरीका, ऐसे कर सकते हैं मिनटों में डाउनलोड

लंबे समय तक रुकने वाले इम्प्लॉइज करते हैं मदद

लिंक्डइन पोस्ट पर अपने इंटरव्यू प्रोसेस के बारे में बताते हुए, मेयर ने कहा, “मैं उनसे हमेशा कहता हूं कि अगर वे ज्यादा समय तक रुकते हैं, तो मैं उन्हें नई जॉब खोजने में मदद करूंगा।” उन्होंने पाया कि यह पॉलिसी कंपनी और इम्प्लॉई दोनों के लिए फायदेमंद है।  इस पोस्ट को अभी तक 60 लाख व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन लिंक्डइन मेंबर्स की प्रतिक्रिया बहुत ज्यादा उत्साहजनक नहीं थी। कई इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बता रहे हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।