Coal India : पब्लिक सेक्टर की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने 16500 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर के टारगेट को पार कर सकती है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश के कुल कोल प्रोडक्शन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 परसेंट है। कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, "जैसा कि हम मौजूदा वित्त वर्ष में आगे बढ़ रहे हैं, CIL और NLCIL दोनों एक बार फिर अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर टारगेट को पार करने की राह पर हैं।"
