Cognizant Big Announcement: आईटी सर्विसेज कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने पिछले साल 2025 के लिए 100% बोनस का ऐलान किया है। कंपनी ने यह ऐलान 'विनर्स सर्किल' में एंट्री के बाद किया है। यह टॉप-टियर इंडस्ट्रीज परफॉरमेंस का एक अंदरूनी बेंचमार्क है और कंपनी ने इसे लक्ष्य से दो साल पहले ही हासिल कर लिया। कंपनी के सीईओ रवि कुमार का एक अंदरूनी मिल मनीकंट्रोल को मिला जिसमें सीईओ ने कहा कि पिछले साल 2025 के नतीजे क्लाइंट्स और कंपनी के प्रति एंप्लॉयीज की प्रतिबद्धता का नतीजा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि डिस्क्रेशनरी बोनस प्रोग्राम की फंडिंग को 100% किया गया है। हालांकि कंपनी ने इंडिविजुअल पेमेंट मेथड का खुलासा अभी नहीं किया है। कंपनी के 3.50 लाख से अधिक एंप्लॉयीज हैं जिसमें से अधिकतर भारत में हैं। इसका मुख्यालय अमेरिका में न्यू जर्सी के टीनेक में है।
क्या था लक्ष्य और कितना पहले हुआ हासिल?
कंपनी ने 'विनर्स सर्किल' शब्द का इस्तेमाल इंटर्नल बेंचमार्क के लिए करती है। इसका मतलब है कि कंपनी रेवेन्यू ग्रोथ, मार्जिन और एग्जीक्यूशन के मोर्चे पर कंपनी अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले टॉप टियर परफॉरमेंस में पहुंच चुकी है। पहले कंपनी ने यह लक्ष्य वर्ष 2027 तक हासिल होने का लक्ष्य रखा था लेकिन इसे दो साल पहले 2025 में ही हासिल कर लिया। बता दें कि दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद से तेज रफ्तार से बढा जिससे इस बात के शुरुआती संकेत मिले हैं कि कंपनी की अरबों डॉलर की एआई रणनीति अब ग्रोथ में बदलने लगी है, भले ही क्लाइंट खर्च अब भी सीमित बना हुआ है और तिमाही आधार पर विजिबिलिटी को लेकर सतर्कता है।
बाकी आईटी कंपनियों से कितनी तगड़ी ग्रोथ?
पिछले साल कॉन्गिजेंट की ग्रोथ कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म में 6.4% रही जोकि बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनियों में सबसे अधिक रही। हालांकि ध्यान दें कि भारतीय आईटी कंपनियों के लिए वित्त वर्ष अप्रैल-मार्च है, कॉन्गिनेंट का जनवरी-दिसंबर और एसेंचर का वित्त वर्ष सितंबर-अगस्त है यानी कि सभी आईटी सर्विसेज कंपनियों के वित्त वर्ष समान नहीं हैं तो तुलना सिर्फ सांकेतिक हैं। मनीकंट्रोल ने समान आधार पर एक तुलना की और पाया कि एसेंचर 6.25%, एचसीएलटेक 4.8%, इंफोसिस 3.15%, टीसीएस 0.78% की रफ्तार से बढ़ी जबकि विप्रो की ग्रोथ 1.83% गिर गई।
Cognizant ने कैसे मापी ग्रोथ?
कॉग्निजेंट ने अपने अर्निंग्स सप्लीमेंट में कहा कि विनर्स सर्किल में इसकी एंट्री वर्ष 2025 में तय वैश्विक पियर ग्रुप की तुलना में इसकी कॉन्स्टैंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ की रैंकिंग पर आधारित है। कंपनी के इंटर्नल बेंचमार्क के हिसाब से कॉम्पटीटर्स के बीच कॉग्निजेंट की रेवेन्यू ग्रोथ पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर हुई है- वर्ष 2022 में 10वें स्थान से 2023 में आठवें, 2024 में छठे स्थान पर पहुंचते हुए अब टॉप पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी के ग्रोथ और कॉम्पटीटर्स के औसत के बीच का फर्क भी हल्का हुआ जोकि पहले 8 पर्सेंटेज प्वाइंट्स था लेकिन फिर 3 पर्सेंटेज प्वाइंट्स नीचे आया और अब वर्ष 2025 में कॉम्पटीटर्स एवरेज से महज 0.5 पर्सेंटेज प्वाइंट्स रह गया।
कंपनी के मुताबिक इसी सुधार के चलते उसने 2025 में “टॉप टियर” दर्जा हासिल किया यानी कि पियर सेट में रेवेन्यू ग्रोथ के आधार पर टॉप के चार परफॉर्मर्स मे शामिल होना। इस तुलना के लिए कॉग्निजेंट के पियर ग्रुप में एसेंचर, कैपजेमिनी, सीजीआई ग्रुप, डीएक्ससी, ईपीएएम, जेनपैक्ट, एचसीएलटेक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और विप्रो शामिल हैं। हालांकि ध्यान दें कि यह सिर्फ एबसॉलूट ग्रोथ की बजाय रिलेटिव सुधार पर आधारित है।