भारी दिक्कतों से जूझ रहे क्रेडिट स्विस (Credit Suisse) को इसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी यूबीएस टेकओवर करेगा। हालांकि इसके एंप्लॉयीज को पूरी राहत नहीं मिली है और बैंक की 9 हजार नौकरियों में कटौती किया जा रहा है। हालांकि न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को सूत्रों ने बताया कि स्विस सरकार की पहल पर यूबीएस ग्रुप और क्रेडिट स्विस के बीच जो सौदा हुआ है, उसके बाद तो नौकरियों में कटौती की यह शुरुआत भर है और आखिरी आंकड़ा इससे भी कई गुना ज्यादा हो सकता है। दोनों बैंकों में पिछले साल के आखिरी तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक करीब 1.25 लाख एंप्लॉयीज हैं जिसमें से 30 फीसदी स्विटजरलैंड में हैं।
यूबीएस के चेयरमैन Colm Kelleher का कहना है कि नौकरियों में कितनी कटौती होगी, इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि यूबीएस ने यह भी संकेत दिया है कि यह आंकड़ा बड़ा हो सकता है। रविवार को जारी बयान में इसने कहा कि 2027 तक दोनों बैकों यानी यूबीएस और क्रेडिट स्विस की सालाना लागत आधार में 800 करोड़ डॉलर (66 हजार करोड़ रुपये) से अधिक कटौती की योजना है। यह पिछले साल क्रेडिट स्विस के खर्च का लगभग आधा है।
यूबीएस के चेयरमैन के मुताबिक उनकी योजना क्रेडिट स्विस के इनवेस्टमेंट बैंकिंग इकाई यानी क्रेडिट स्विस फर्स्ट बोस्टन कारोबार में कटौती कर इसे यूबीएस के कंजर्वेटिव रिस्क कल्चर के हिसाब से तैयार करना है। कुल मिलाकर क्रेडिट स्विस के एंप्लॉयीज के लिए आने वाला समय बहुत मुश्किलों भरा हो सकता है।
Credit Suisse ने क्या कहा अपने स्टॉफ से
क्रेडिट स्विस ने अपने स्टॉफ को जो इनटर्नल मेमो भेजा है, उसमें इसने कहा है कि अभी इसे तय किया जा रहा है कि किस प्रकार के एंप्लॉयीज को झटका लग सकता है। हालांकि स्विस बैंक ने यह भी कहा है कि पे-रोल की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा और 24 मार्च तक बोनस भी दे दिया जाएगा। क्रेडिट स्विस की सीईओ Ulrich Koerner ने इसके पहले मंगलवार को कहा था कि उन्होंने 8 फीसदी एंप्लॉयीज की पहले ही छंटनी कर दी है।
UBS का होगा Credit Suisse
स्विस सरकार की पहल पर क्रेडिट स्विस के टेकओवर के लिए यूबीएस ने हामी भर दी है। इस सौदे के बाद जो एंटिटी बनेगी, उसमें यूबीएस के चेयरमैन Colm Kelleher और यूबीएस के सीईओ Ralph Hamers अपने पदों पर बने रहेंगे। वहीं स्विस नियामक FINMA के मुताबिक डील पूरा होने तक क्रेडिट स्विस का मैनेजमेंट भी बना रहेगा और डील पूरा होने बाद यूबीएस इसने भविष्य पर फैसला करेगा।