Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में 1% से अधिक हलचल, BitCoin की चमक में मामूली बढ़त

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है जिसमें से एक ही ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है

अपडेटेड Jun 22, 2024 पर 5:14 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.12 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो- सोलाना (Solana), एक्सआरपी (XRP) और कार्डानो (Cardano) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है जिसमें से एक ही ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 64,223.04 डॉलर (53.67 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब आधे फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.09% की तेजी आई और यह 2.34 लाख करोड़ डॉलर (195.54 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5542 हजार करोड़ डॉलर (4.63 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 20.69% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.12 फीसदी हिस्सेदारी है।


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। एक हफ्ते में एक्सआरपी करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी ग्रीन जोन में हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में टॉनक्वॉइन 11 फीसदी से अधिक, डॉगक्वॉइन 9 फीसदी, कार्डानो 8 फीसदी से अधिक, सोलाना 7 फीसदी, बिटक्वॉइन और बीएनबी 3-3 फीसदी से अधिक और एथेरियम करीब डेढ़ फीसदी टूटा है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 64,223.04 डॉलर 0.45%
एथेरियम (Ethereum) 3,490.41 डॉलर (-) 0.44%
टेथर (Tether) 0.9994 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 586.64 डॉलर 0.03%
सोलाना (Solana) 134.00 डॉलर 1.22%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4854 डॉलर (-) 1.26%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1242 डॉलर (-) 0.17%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.16 डॉलर 0.45%
कार्डानो (Cardano) 0.3761 डॉलर (-) 2.33%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।