Crypto Price: मॉर्गन स्टैनले के चलते BitCoin में 6% का उछाल, टॉप-10 क्रिप्टो में 31% तक की तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो ही रेड जोन में है लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं बाकी क्रिप्टो में 31 फीसदी तक की तेजी है। बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 6 फीसदी बढ़कर 62800 डॉलर के पार पहुंच चुका है। बिटक्वॉइन में उछाल का कनेक्शन मॉर्गन स्टैनले से है

अपडेटेड Feb 29, 2024 पर 5:27 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.41 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.92 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो-यूएसडी क्वाइन और टेथर ही रेड जोन में है लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं बाकी क्रिप्टो में 31 फीसदी तक की तेजी है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब 6 फीसदी बढ़कर 62800 डॉलर के पार पहुंच चुकी है। मॉर्गन स्टैनले अपने ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म पर इसके ईटीएफ (BitCoin ETF) को जोड़ने पर विचार कर रहा है जिसके चलते इसके भाव को सपोर्ट मिल रहा है। क्रिप्टो से जुड़ी वेबसाइट क्वाइनडेस्क पर ऐसा दावा किया गया है कि मॉर्गन स्टैनले स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ प्रोडक्ट्स को लेकर गंभीर है।

एक बिटकॉइन अभी 5.88 फीसदी की तेजी के साथ 62,887.00 डॉलर (52.14 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 4 फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.89% की तेजी आई है और यह 2.33 लाख करोड़ डॉलर (193.19 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सभी क्रिप्टो में तेजी


अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन करीब 54 फीसदी उछला है। इसके बाद एक हफ्ते में सोलाना 23 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 22 फीसदी, एथेरियम करीब 17 फीसदी, एवालांचे और कार्डानो 16-16 फीसदी, XRP करीब 10 फीसदी और बीएनबी 8 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके अलावा टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 62,887.00 डॉलर 5.88%
एथेरियम (Ethereum) 3,487.93 डॉलर   4.15%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.05%
बीएनबी (BNB) 411.62 डॉलर 0.17%
सोलाना (Solana) 130.21 डॉलर 14.29%
एक्सआरपी (XRP) 0.5987 डॉलर 1.70%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.6951 डॉलर 8.27%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1299 डॉलर 30.80%
एवालांचे (Avalanche) 43.41 डॉलर 7.32%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 19.9 हजार करोड़ डॉलर (1650 करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 86.03% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.41 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.92 फीसदी हिस्सेदारी है।

सरकार ने तीन और चिप प्लांट को दी मंजूरी, Tata के दो प्रपोजल को हरी झंडी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।