Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन हैं और एक क्रिप्टो- एवालांचे (Avalanche) तो 16 फीसदी से अधिक उछाल के साथ टॉप-10 में आ गया। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक 5 फीसदी बढ़ी है और यह 43 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। एक बिटकॉइन अभी 5.01 फीसदी के उछाल के साथ 43,815.42 डॉलर (36.52 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी ढाई फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.31 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.6 लाख करोड़ डॉलर (133.35 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ एक क्रिप्टोकरेंसीज में मामूली गिरावट
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर ही रेड जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन करीब 25 फीसदी उछला है। इसके बाद एवालांचे करीब 23 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 15 फीसदी और कार्डानो करीब 11 फीसदी मजबूत हुए हैं। इसके अलावा सात दिनों में बिटक्वॉइन करीब 10 फीसदी, सोलाना 3 फीसदी से अधिक, XRP करीब 2 फीसदी और बीएनबी आधे फीसदी से अधिक चढ़ा है। वहीं यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8963 करोड़ डॉलर (7.47 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 10.48% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.66 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.82 फीसदी हिस्सेदारी है।