Crypto Price: आधा फीसदी बढ़ी BitCoin की चमक, टॉप-10 के इस क्रिप्टो में 5% का उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी हल्की मजबूत हुई है। अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 5:17 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.03 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी हल्की मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 66,213.10 डॉलर (55.24 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब एक फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.65% की तेजी आई है और यह 2.5 लाख करोड़ डॉलर (208.57 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- टेथर ही ग्रीन है लेकिन इसमें तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन कमजोर हुआ है और यह करीब 15 फीसदी टूटा है। इसके बाद एवालांचे करीब 14 फीसदी, कार्डानो करीब 11 फीसदी, एक्सआरपी करीब 8 फीसदी, बिटक्वॉइन और एथेरियम 6-6 फीसदी से अधिक और सोलाना में करीब आधे फीसदी की गिरावट है। बीएनबी और यूएसडी क्वॉइन में गिरावट मामूली है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9164 करोड़ डॉलर (7.65 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 20.94% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.03 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 66,213.10 डॉलर 0.50%
एथेरियम (Ethereum) 3,340.67 डॉलर 0.99%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.05%
बीएनबी (BNB) 587.07 डॉलर 5.55%
सोलाना (Solana) 185.41 डॉलर (-) 1.15%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.5754 डॉलर (-) 1.42%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1811 डॉलर (-) 0.74%
कार्डानो (Cardano) 0.5809 डॉलर (-) 0.75%
एवालांचे (Avalanche) 46.89 डॉलर (-) 0.78%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

Muthoot Finance को एक ही मामले में CCI ने दूसरी बार भेजा नोटिस, शिकायत कर खुद ही फंस गई मुथूट फाइनेंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।