Get App

Crypto Price: आधा फीसदी बढ़ी BitCoin की चमक, टॉप-10 के इस क्रिप्टो में 5% का उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी हल्की मजबूत हुई है। अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 5:17 PM
Crypto Price: आधा फीसदी बढ़ी BitCoin की चमक, टॉप-10 के इस क्रिप्टो में 5% का उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.03 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी हल्की मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 66,213.10 डॉलर (55.24 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब एक फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.65% की तेजी आई है और यह 2.5 लाख करोड़ डॉलर (208.57 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- टेथर ही ग्रीन है लेकिन इसमें तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन कमजोर हुआ है और यह करीब 15 फीसदी टूटा है। इसके बाद एवालांचे करीब 14 फीसदी, कार्डानो करीब 11 फीसदी, एक्सआरपी करीब 8 फीसदी, बिटक्वॉइन और एथेरियम 6-6 फीसदी से अधिक और सोलाना में करीब आधे फीसदी की गिरावट है। बीएनबी और यूएसडी क्वॉइन में गिरावट मामूली है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें