Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में एक नए क्रिप्टो-टॉनक्वॉइन (TonCoin) की एंट्री हुई है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 66,724.46 डॉलर (55.60 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी करीब ढाई फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.53% की गिरावट आई है और यह 2.49 लाख करोड़ डॉलर (207.48 लाख करोड़ रुपये) रह पहुंच गया है।
वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन
अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है। सात दिनों में टॉनक्वॉइन करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन कमजोर हुआ है और यह करीब 21 फीसदी टूटा है। इसके बाद कार्डानो 13 फीसदी से अधिक, XRP करीब 9 फीसदी, एथेरियम और सोलाना 8-8 फीसदी, बीएनबी 6 फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन 5 फीसदी टूटा है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली गिरावट है।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 10210 करोड़ डॉलर (8.51 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.20% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.82 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.83 फीसदी हिस्सेदारी है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय