Crypto Price: $62000 के पार BitCoin, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक में मामूली इजाफा हुआ है

अपडेटेड May 15, 2024 पर 5:00 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.52 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.22 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 62,735.35 डॉलर (52.39 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक में मामूली इजाफा हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.82% की तेजी आई है और यह 2.28 लाख करोड़ डॉलर (190.40 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही अच्छी तेजी है। सात दिनों में टॉनक्वॉइन 20 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। दो और क्रिप्टो-बिटक्वॉइन और डॉगक्वॉइन में भी ग्रीन जोन में हैं लेकिन यो दोनों ही एक हफ्ते में 1 फीसदी से कम ही मजबूत हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में एक्सआरपी करीब 4 फीसदी, एथेरियम करीब 3 फीसदी, बीएनबी ढाई फीसदी से अधिक, कार्डानो करीब 2 फीसदी और सोलाना एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इस दौरान टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली गिरावट आई।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7042 करोड़ डॉलर (5.88 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 6.61% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.52 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.22 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 62,735.35 डॉलर 1.66%
एथेरियम (Ethereum) 2,907.85 डॉलर 0.14%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.06%
बीएनबी (BNB) 568.36 डॉलर (-) 3.02%
सोलाना (Solana) 144.55 डॉलर (-) 1.22%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.04%
एक्सआरपी (XRP) 0.5019 डॉलर (-) 1.02%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.89 डॉलर   (-) 0.14%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1506 डॉलर 1.37%
कार्डानो (Cardano) 0.4332 डॉलर (-) 0.33%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।