Crypto Price: Ethereum बना रॉकेट, इस कारण भाव में 20% का तगड़ा उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में हैं। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम की चमक 20 फीसदी से अधिक बढ़ी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक 5 फीसदी से अधिक बढ़ी है और यह एक बार फिर 71000 डॉलर के पार चला गया लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा कम हुआ है

अपडेटेड May 21, 2024 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 1.02 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.50 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-टेथर और यूएसडी क्वॉइन रेड जोन में हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम की चमक 20 फीसदी से अधिक बढ़ी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक 5 फीसदी से अधिक बढ़ी है और यह एक बार फिर 71000 डॉलर के पार चला गया लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 5.65 फीसदी की तेजी के साथ 71,088.85 डॉलर (59.23 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 7.71% की तेजी आई है और यह 2.62 लाख करोड़ डॉलर (218.29 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Ethereum की क्यों बढ़ी चमक?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने एक्सचेंजों को एथर ईटीएफ (Ether ETF) के लिए 19बी-4 फाइलिंग अपडेट करने को कहा है जिससे एथर ईटीएफ पर काम और आगे बढ़ा है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि एथर ईटीएफ को मंजूरी मिल ही जाए लेकिन बाजार नियामक ने फाइलिंग अपडेट करने को कहा है तो कुछ उम्मीद बंधी है। इसके तहत नियम में बदलाव हो सकता है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 14239 करोड़ डॉलर (11.86 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 132.93% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 1.02 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.50 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 71,088.85 डॉलर 5.65%
एथेरियम (Ethereum) 3,736.42 डॉलर 20.19%
टेथर (Tether) 0.9998 डॉलर (-) 0.03%
बीएनबी (BNB) 619.23 डॉलर 7.76%
सोलाना (Solana) 182.74 डॉलर 2.27%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.5414 डॉलर 5.57%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.164 डॉलर 7.69%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.60 डॉलर 3.22%
कार्डानो (Cardano) 0.5028 डॉलर 7.36%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-टॉनक्वॉइन ही रेड जोन में है और सात दिनों में यह 4 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक एथेरियम चढ़ा है। यह 28 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके अलावा सात दिनों में सोलाना 25 फीसदी, कार्डानो करीब 16 फीसदी, बिटक्वॉइन 15 फीसदी से अधिक, डॉगक्वॉइन 10 फीसदी, एक्सआरपी करीब 7 फीसदी और बीएनबी करीब 6 फीसदी उछले हैं। इस दौरान यूएसडी क्वॉइन और टेथर लगभग फ्लैट रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।