Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, इस एनालिस्ट के बेयरिश रुझान ने बदल दी BitCoin की चाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है और इनमें 13 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 5 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और यह 63000 डॉलर के नीचे आ गया है। क्रिप्टो मार्केट में यह कोहराम एक एनालिस्ट के बेयरिश रुझान के चलते आया है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 5:11 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.04 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है और इनमें 13 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 5 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और यह 63000 डॉलर के नीचे आ गया है। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। क्रिप्टो मार्केट में यह कोहराम एक एनालिस्ट के बेयरिश रुझान के चलते आया है। एक बिटकॉइन अभी 5.46 फीसदी की गिरावट के साथ 62,694.77 डॉलर (52.42 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी पांच फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 5.98% की गिरावट आई है और यह 2.28 लाख करोड़ डॉलर (190.63 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

BitCoin समेत टॉप-10 क्रिप्टो में इस कारण तेज गिरावट


बिटक्वॉन क्रिप्टो मार्केट की सबसे बड़ी करेंसी है। इसे लेकर माहौल निगेटिव हुआ होता है तो पूरे क्रिप्टो मार्केट पर झटका दिखता है। इसे लेकर माहौल इसलिए निगेटिव हुआ है क्योंकि नवंबर 2022 में जिस एनालिस्ट ने इसके निचले स्तर पर जाने और फिर हाल्विंग यानी बिटक्वॉइन के पहले इसके 70 हजार डॉलर के लेवल तक पहुंचने का अनुमान लगाया था, अब उसका रुझान बेयरिश है। 10X Research के फाउंडर मार्कस थिएलेन (Markus Thielen) का कहना है कि बिटक्वॉइन में जो तेजी आई थी. वह मुख्य रूप से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद पर आई थी लेकिन अब महंगाई के चलते इसका इंतजार लंबा होता जा रहा है। ऐसे में मार्कस टेक स्टॉक्स और क्रिप्टो को लेकर निगेटिव दिख रहे हैं। इससे पहले बिटक्वॉइन ईटीएफ के चलते इसके भाव तेजी से ऊपर चढ़ रहे थे और यह 74 हजार डॉलर के काफी करीब पहुंच गया था।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन ही ग्रीन है। हालांकि इनमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में कार्डानो और सोलाना 24-24 फीसदी कमजोर हुए हैं। इस दौरान डोजेक्वॉइन करीब 22 फीसदी, एक्सआरपी 21 फीसदी, एथेरियम करीब 16 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 12 फीसदी, टोनेक्वॉइन 11 फीसदी से अधिक और बीएनबी करीब 8 फीसदी टूटा है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 11608 करोड़ डॉलर (9.71 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 0.67% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.04 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 62,694.77 डॉलर (-) 5.46%
एथेरियम (Ethereum) 3,062.70 डॉलर (-) 5.65%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.08%
बीएनबी (BNB) 540.44 डॉलर (-) 7.18%
सोलाना (Solana) 133.88 डॉलर (-) 12.09%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4888 डॉलर (-) 5.19%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1547 डॉलर (-) 5.84%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.13 डॉलर (-) 13.33%
कार्डानो (Cardano) 0.4627 डॉलर (-) 5.36%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।