Crypto Price: फीके BitCoin का क्रिप्टो मार्केट में बढ़ा दबदबा, Ethereum में 3% से अधिक गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज भारी बिकवाली दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन हैं, उनमें एक फीसदी से भी कम तेजी है। वहीं दूसरी तरफ रेड जोन में जो क्रिप्टो हैं, उनमें 5 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी से अधिक फिसला है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति मजबूत हुई है

अपडेटेड Apr 10, 2024 पर 4:54 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.54 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज भारी बिकवाली दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन हैं, उनमें एक फीसदी से भी कम तेजी है। वहीं दूसरी तरफ रेड जोन में जो क्रिप्टो हैं, उनमें 5 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी से अधिक फिसला है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.69 फीसदी की तेजी के साथ 68,877.32 डॉलर (57.31 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी तीन फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.57% की गिरावट आई है और यह 2.58 लाख करोड़ डॉलर (214.68 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में गिरावट

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में तेज गिरावट है। सात दिनों में सोलाना करीब 10 फीसदी और कार्डानो करीब 2 फीसदी गिरा है। टेथर भी कमजोर हुआ है लेकिन इसमें गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ टॉनक्वॉइन इस दौरान 32 फीसदी से अधिक, एथेरियम 6 फीसदी से अधिक, बीएनबी 5 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन और एक्सआरपी 4-4 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन ढाई फीसदी उछला। यूएसडी क्वॉइन सात दिनों में लगभग फ्लैट भाव पर है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9052 करोड़ डॉलर (7.53 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 7.49% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.54 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 68,877.32 डॉलर (-) 2.69%
एथेरियम (Ethereum) 3,513.56 डॉलर (-) 3.35%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.04%
बीएनबी (BNB) 587.31 डॉलर 0.58%
सोलाना (Solana) 169.37 डॉलर (-) 3.85%
एक्सआरपी (XRP) 0.6123 डॉलर (-) 0.34%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.04%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1876 डॉलर (-) 4.67%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.77 डॉलर (-) 1.11%
कार्डानो (Cardano) 0.5764 डॉलर (-) 5.05%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।