Crypto Price: हाहाकार, एक हफ्ते में 10% फिसल गए टॉप-10 क्रिप्टो, BitCoin टूटकर आया $88000 के नीचे

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिप्टो में एक हफ्ते में 10% तक की गिरावट आई है। सिर्फ यही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) तो टूटकर $90000 के काफी नीचे आ गया। जानिए कि क्रिप्टो मार्केट में इस हाहाकार की वजह और टॉप-10 क्रिप्टो की मौजूदा स्थिति कैसी है?

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.92% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 59.16% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: जियोपॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी टैरिफ की आंच में गोल्ड पहली बार प्रति औंस $5000 के पार चला गया। सिर्फ यही नहीं वैश्विक स्तर पर चल रही भारी उथल-पुथल के बीच क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार मच गया। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो बिटकॉइन ईटीएफ से ताबड़तोड़ निकासी के चलते यह टूटकर $90 हजार के काफी नीचे आ गया और फिलहाल 0.92% की गिरावट के साथ $87,706.03 पर है। एक हफ्ते में यह 5.76% कमजोर हुआ है। सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं, मार्केट कैप के हिसाब से दस सबसे बड़े क्रिप्टो में सभी में बिकवाली का भारी दबाव रहा और ये 10% तक टूट गए।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे सबसे क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में सात दिनों में 10% से अधिक की गिरावट आई। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.92% की गिरावट आई है और यह $ 2.97लाख करोड़ (₹272.25 लाख करोड़) पर आ गई है।

रिकॉर्ड हाई से 30% से अधिक टूट चुका है BitCoin


बिटकॉइन के भाव में अमेरिकी सरकार में फिर से ट्रंप की वापसी पर जोरदार तेजी आई। ट्रंप की क्रिप्टो समर्थक नीतियों पर इसके भाव रॉकेट बने थे। अमेरिकी चुनावों में जीत पर बिटकॉइन ने पहली बार नवंबर 2024 में $75000 का लेवल पर किया था। इसके बाद उठा-पटक के साथ कुछ ही समय में $1 लाख के पार चला गया था और 7 अक्टूबर 2025 को $1,26,198.07 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। हालांकि अमेरिकी टैरिफ की आंच और जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच इस पर दबाव बना और इस हाई से फिलहाल यह 30% से अधिक डाउनसाइड है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव 1 हफ्ते में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) $87,832.44 (-) 0.69% (-) 5.51%
एथेरियम (Ethereum) $2,894.98 (-) 1.46% (-) 9.89%
टेथर (Tether) $0.9988 0.04% (-) 0.05%
बीएनबी (BNB) $871.63 (-) 0.98% (-) 5.86%
एक्सआरपी (XRP) $1.88 (-) 0.85% (-) 4.64%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9997 0.02% 0.01%
सोलाना (Solana) $122.49 (-) 3.30% (-) 8.34%
ट्रॉन (Tron) $0.2953 (-) 0.47% (-) 6.27%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.1213 (-) 1.49% (-) 5.08%
कार्डानो (Cardano) $0.3476 (-) 2.77% (-) 6.24%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $12679 करोड़ (₹11.62 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 118.19% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.92% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 59.16% हिस्सेदारी है।

Gold Outlook: $5000 के बाद अभी कितना और चढ़ेगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने फिक्स किया यह टारगेट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।