BitCoin टूटकर आया $68300 के भी नीचे, इस कारण क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, टॉप-10 करेंसीज की ऐसी है हालत

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज ऐसा कोहराम दिखा कि मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन $68300 के भी नीचे आ गया। सिर्फ यही नहीं, टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो का भी हाल अच्छा नहीं है। जानिए बिकवाली का यह दबाव क्यों आया और इन क्रिप्टो की वीकली स्थिति कैसी है

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में अब इसकी 58.18% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का काफी दबाव दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बदले रुझान ने कोहराम मचा दिया है। लड़ाई बंद करने के विचार से पावर प्लांट्स तबाह करने की चेतावनी तक एकाएक ट्रंप के बदले रुख पर क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली की आंधी चलने लगी। इस आंधी में मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) तो ऐसा फिसला कि एक बार तो यह $69000 के नीचे $$68,265.83 तक आ गया। निचले स्तर पर रिकवरी के बावजूद अभी भी इसमें 2% की गिरावट है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी से अधिक फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.60% की गिरावट आई है और यह $2.38 लाख करोड़ (₹223.75 लाख करोड़) पर आ गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो लाल

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। हालांकि वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से सिर्फ चार क्रिप्टो- बिटकॉइन, टेथर, बीएनबी और डॉगकॉइन ही लाल हैं।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव  7 दिन में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) $69,267.66 (-) 2.01% (-) 3.16%
एथेरियम (Ethereum) $2,118.57 (-) 1.59% 0.73%
टेथर (Tether) $1.00 (-) 0.01% (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) $1.41 (-) 2.05% 0.04%
बीएनबी (BNB) $633.97 (-) 1.28% (-) 3.79%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) $0.9998 (-) 0.01% 0.00%
सोलाना (Solana) $88.83 (-) 1.63% 0.73%
ट्रॉन (Tron) $0.3083 (-) 0.20% 4.04%
डॉगकॉइन (DogeCoin) $0.09265 (-) 2.09% (-) 3.34%
हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $38.88 (-) 1.48% 2.85%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $6285 करोड़ (₹5.91 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 23.13% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में अब इसकी 58.18% हिस्सेदारी है।

Why Bitcoin is falling: $68000 के नीचे आया बिटकॉइन, इस कारण क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।