Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 69,681.86 डॉलर (58 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब 3 फीसदी बढ़ी है। अमेरिका में एथेरियम के ईटीएफ को मंजूरी की संभावना को देखते हुए इसकी चमक बढ़ रही है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.28% की गिरावट आई है और यह 2.59 लाख करोड़ डॉलर (215.62 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9815 करोड़ डॉलर (8.17 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 14.42% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.23 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.95 फीसदी हिस्सेदारी है।
वीकली टॉप-10 का तीन क्रिप्टो रेड
अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं लेकिन इनमें गिरावट एक फीसदी से कम ही है। सात दिनों में टॉनक्वॉइन करीब आधा फीसदी टूटा है तो टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक एथेरियम चढ़ा है। यह 28 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके अलावा सात दिनों में सोलाना और डॉगक्वॉइन 7-7 फीसदी से अधिक, कार्डानो और बिटक्वॉइन 5-5 फीसदी से अधिक और बीएनबी करीब 5 फीसदी और एक्सआरपी डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय