Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, BitCoin आया $66000 के नीचे, Ethereum भी कमजोर

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। टॉप-10 के सभी क्रिप्टो लाल हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो 1 फीसदी से अधिक टूट गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 1 फीसदी से अधिक फीकी पड़ी है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड Jun 17, 2024 पर 5:01 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.20 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.27 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिकी फेड इस साल सिर्फ एक बार ही ब्याज दरों में कटौती करेगा, इसके चलते दबाव बना हुआ है। इस वजह से मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो लाल हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो 1 फीसदी से अधिक टूट गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 65,892.91 डॉलर (55.05 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 1 फीसदी से अधिक फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.49% की गिरावट आई है और यह 2.39 लाख करोड़ डॉलर (199.67 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5764 करोड़ डॉलर (4.81 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 38.09% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.20 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.27 फीसदी हिस्सेदारी है।


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन 9 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सोलाना 10 फीसदी, कार्डानो 9 फीसदी से अधिक, डॉगक्वॉइन करीब 8 फीसदी, बीएनबी 7 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन करीब 5 फीसदी, एथेरियम 4 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं एक्सआरपी, टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 65,892.91 डॉलर (-) 1.09%
एथेरियम (Ethereum) 3,514.92 डॉलर (-) 1.35%
टेथर (Tether) 0.9992 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 596.75 डॉलर (-) 1.69%
सोलाना (Solana) 143.50 डॉलर (-) 1.20%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4976 डॉलर (-) 0.05%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.134 डॉलर (-) 1.67%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.72 डॉलर (-) 2.95%
कार्डानो (Cardano) 0.4052 डॉलर (-) 2.14%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।