Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के अधिकतर क्रिप्टो में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब एक फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 67,934.01 डॉलर (56.64 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी ढाई फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.12% की गिरावट आई है और यह 2.56 लाख करोड़ डॉलर (213.45 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
