Get App

Crypto Price: BitCoin में 3% और Ethereum में 8% की गिरावट, टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक 3 फीसदी से अधिक फीकी हुई है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 8 फीसदी से अधिक फीकी हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 5:08 PM
Crypto Price: BitCoin में 3% और Ethereum में 8% की गिरावट, टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin का दबदबा 0.62 फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.87 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही ग्रीन जोन में हैं लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक 3 फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कमजोर हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 3.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 55.76 लाख रुपये के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 8 फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.48% की गिरावट आई है और यह 193.45 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

वीकली टॉप-10 के आधे क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के आधे क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सात दिनों में कार्डानो करीब 10 फीसदी, टॉनक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, एथेरियम करीब 8 फीसदी, बीएनबी करीब डेढ़ फीसदी और बिटक्वॉइन करीब आधे फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सोलाना 6 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी 4 फीसदी से अधिक, डॉगक्वॉइन करीब ढाई फीसदी उछले हैं तो यूएसडी क्वॉइन और टेथर में मामूली तेजी है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें