Crypto Price: फीके BitCoin का बढ़ा दबदबा, Ethereum में भारी गिरावट, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है लेकिन यह भी फ्लैट ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी से अधिक टूट गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब ढाई फीसदी फीकी पड़ी है

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 4:09 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.52 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.84 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-टेथर (Tether) ही ग्रीन है लेकिन यह भी फ्लैट ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी से अधिक टूट गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 65,389.96 डॉलर (54.55 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब ढाई फीसदी फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.32% की गिरावट आई है और यह 2.35 लाख करोड़ डॉलर (196.05 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9371 हजार करोड़ डॉलर (7.82 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 67.76% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.52 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.84 फीसदी हिस्सेदारी है।


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही अच्छी तेजी है। एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन करीब 6 फीसदी और एक्सआरपी 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके अलावा टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी ग्रीन हैं लेकिन लगभग फ्लैट भाव पर। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में डॉगक्वॉइन करीब 15 फीसदी, कार्डानो 13 फीसदी से अधिक, सोलाना 11 फीसदी से अधिक, बीएनबी करीब 4 फीसदी, एथेरियम 3 फीसदी से अधिक और बिटक्वॉअन ढाई फीसदी से अधिक टूटा है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 65,389.96 डॉलर (-) 0.53%
एथेरियम (Ethereum) 3,418.29 डॉलर (-) 2.41%
टेथर (Tether) 0.9998 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 585.94 डॉलर (-) 1.66%
सोलाना (Solana) 137.24 डॉलर (-) 4.34%
 यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4968 डॉलर (-) 0.14%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.28 डॉलर (-) 5.10%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1211 डॉलर (-) 8.74%
कार्डानो (Cardano) 0.3754 डॉलर (-) 6.86%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।