Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती, BitCoin फ्लैट, टॉप-10 के सिर्फ दो करेंसी में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसमें से एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। वहीं बाकी में आधे फीसदी से भी कम हलचल है। बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा कम हुआ है

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 4:57 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.20% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- सोलाना (Solana) और ट्रॉन (Tron) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसमें से ट्रॉन ग्रीन जोन में है। वहीं बाकी में आधे फीसदी से भी कम हलचल है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.09 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 25,725.36 डॉलर (21.42 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.07% की गिरावट आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.54 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stocks को कैसे पहचानें, यह 26% फॉर्मूला है बड़े काम का


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ट्रॉन ही ग्रीन जोन में हैं। सात दिनों में ट्रॉन तीन फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक सोलाना, 6 फीसदी से भी ज्यादा टूटा है। इसके बाद बिटक्वॉइन, डोजेक्वॉइन और एक्सआरपी सात दिनों में 5-5 फीसदी फिसले हैं। इस दौरान एथेरियम और बीएनबी 4-4 फीसदी से अधिक और कार्डानो 3 फीसदी से अधिक लुढ़का है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं।

United Breweries के नए बॉस का मार्केट में शानदार स्वागत, 6% चढ़ गए शेयर

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2607 करोड़ डॉलर (2.17 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 11.07% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.20% है।

Zerodha के निखिल कामत के बाद अब SBI Mutual Fund से बड़ा निवेश, Nazara को मिलेंगे 410 करोड़ रुपये

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,741.03 डॉलर 0.09%
एथेरियम (Ethereum) 1,630.56 डॉलर (-) 0.02%
टेथर (Tether) 0.9994 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 215.10 डॉलर 0.13%
एक्सआरपी (XRP) 0.4987 डॉलर (-) 0.43%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.2554 डॉलर (-) 0.25%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06313 डॉलर (-) 0.21%  
सोलाना (Solana) 19.46 डॉलर (-) 1.40%
ट्रॉन (Tron) 0.07895 डॉलर 1.02%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।