Get App

Crypto Price: BitCoin में आधे फीसदी की तेजी, टॉप-10 के किसी भी क्रिप्टो में 1% से अधिक हलचल नहीं

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती का दौरा जारी है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के किसी भी क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक हलचल नहीं है। इसमें भी सिर्फ दो में ही आधे फीसदी से अधिक हलचल है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें करीब आधे फीसदी की तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 5:17 PM
Crypto Price: BitCoin में आधे फीसदी की तेजी,  टॉप-10 के किसी भी क्रिप्टो में 1% से अधिक हलचल नहीं
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.20% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती का दौर जारी है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के किसी भी क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक हलचल नहीं है। इसमें भी सिर्फ दो में ही आधे फीसदी से अधिक हलचल है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें करीब आधे फीसदी की तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 25,842.78 डॉलर (21.46 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) रेड जोन में है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.08% की तेजी आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.35 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

चीन में iPhone पर लगा बैन, दो दिन में Apple का 16.61 लाख करोड़ डॉलर साफ

वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें