Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-5 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो में 3 फीसदी से अधिक उछाल है और बाकी में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। वहीं बाकी के टॉप-5 में सभी रेड जोन में हैं और सिर्फ दो में एक फीसदी से कम फिसलन है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक थोड़ी फीकी हुई है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा हल्का बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 30,198.64 डॉलर (24.94 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
