Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन चमक फीकी होने के बावजूद इसका आधे क्रिप्टो मार्केट पर दबदबा हो गया है यानी क्रिप्टो मार्केट में इसकी 50% से अधिक हिस्सेदारी हो गई। एक बिटकॉइन अभी 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 27,472.09 डॉलर (22.87 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
