Crypto Price: $26000 के नीचे आया BitCoin, Ethereum में ढाई फीसदी की गिरावट, चेक करें लेटेस्ट भाव

Crypto News: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। इनमें आज सात फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक टूटकर 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी घटी है। वहीं वीकली बात करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 4:21 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.76 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट ही हैं। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टो सात फीसदी तक टूट चुके हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक टूटकर 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी घटी है। एक बिटकॉइन अभी 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ 25,785.10 डॉलर (21.30 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब ढाई फीसदी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.46 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.09 लाख करोड़ डॉलर (90.05 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

फल-सब्जी बेचने वाली तमिल कंपनी में WestBridge Capital की दिलचस्पी, खरीद ली मेजॉरिटी हिस्सेदारी


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) ही ग्रीन जोन में है। सात दिनों में एक्सआरपी 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक बीएनबी कमजोर हुआ है। बीएनबी (BNB) एक हफ्ते में करीब 11 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं पॉलीगॉन (Polygon) सात दिनों में 9 फीसदी से अधिक टूट गए। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वॉइन सात दिनों में करीब 8 फीसदी और एथेरियम करीब 5 फीसदी कमजोर हुआ है।

मार्केट की तेजी से बढ़ा शेयरों में निवेश का क्रेज, मई में 20 लाख से अधिक खुले डीमैट अकाउंट्स

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,785.10 डॉलर (-) 3.65%
एथेरियम (Ethereum) 1,820.12 डॉलर (-) 2.57%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 279.47 डॉलर (-) 7.00%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.03%
एक्सआरपी (XRP) 0.5103 डॉलर (-) 4.04%
कार्डानो (Cardano) 0.3542 डॉलर (-) 5.12%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06668 डॉलर (-) 6.98%
सोलाना (Solana) 21.57 डॉलर (-) 0.19%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8871 डॉलर (-) 1.93%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4589 करोड़ डॉलर (3.79 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 70.51% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.76 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।