Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin आया $28000 के नीचे, टॉप-10 के बाकी करेंसी की भी हालत अच्छी नहीं

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं जिनमें से दो तो लगभग फ्लैट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब तीन फीसदी से अधिक टूटकर 28 हजार डॉलर के भी नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 4:30 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.33 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.24 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं जिनमें से दो तो लगभग फ्लैट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब तीन फीसदी से अधिक टूटकर 28 हजार डॉलर के भी नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 3.31 फीसदी की गिरावट के साथ 27,089.99 डॉलर (22.41 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 2 फीसदी से अधिक टूटकर 1900 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.33 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.14 लाख करोड़ डॉलर (94.32 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

SBI Share Price: एसबीआई के शेयरों में 2% की गिरावट क्यों? अब क्या करें निवेशक, ये है ब्रोकरेज की राय


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो बीएनबी (BNB) रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी आधे फीसदी से भी कम गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ ग्रीन जोन के शेयरों की बात करें तो सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP) मजबूत हुआ है। यह 11 फीसदी से अधिक उछला है। वहीं टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है तो एथेरियम करीब तीन फीसदी उछला है।

Yes Bank के गए बुरे दिन? ये हैं बैंक की टॉप क्लास स्ट्रैटजी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,089.99 डॉलर (-) 3.31%
एथेरियम (Ethereum) 1,868.15 डॉलर (-) 2.42%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 307.32 डॉलर (-) 2.21%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.5057 डॉलर 0.86%
कार्डानो (Cardano) 0.3748 डॉलर (-) 2.10%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07147 डॉलर (-) 2.38%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8878 डॉलर (-) 2.95%
सोलाना (Solana) 20.64 डॉलर (-) 2.88%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3515 करोड़ डॉलर (2.91 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 28.85% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.33 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.24 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।