Crypto Price: $30000 के पार BitCoin, आधे मार्केट पर कब्जे से बस इतनी ही दूर

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो को छोड़ सभी क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। जिन दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी नहीं है, वे लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह उछलकर 30 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और यह आधे क्रिप्टो मार्केट में कब्जे से बस थोड़ी ही दूर है

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.53% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो को छोड़ सभी क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। जिन दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) में अच्छी तेजी नहीं है, वे लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह उछलकर 30 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और यह आधे क्रिप्टो मार्केट में कब्जे से बस थोड़ी ही दूर है। एक बिटकॉइन अभी 4.26 फीसदी के उछाल के साथ 30,190.88 डॉलर (24.75 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 5 फीसदी उछलकर 1900 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.84% की तेजी आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (96.72 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

16 हजार के निवेश पर बने करोड़पति, अब  एक्सपर्ट ने दी मुनाफा निकालने की सलाह


वीकली सभी क्रिप्टो में ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में दिख रहे हैं। सबसे अधिक उछाल बिटक्वॉइन में है और सात दिनों में यह 21 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। इसके बाद सोलाना में करीब 19 फीसदी, कार्डानो में 18 फीसदी, एथेरियम में 17 फीसदी और डोजेक्वॉइन में 13 फीसदी की तेजी है। वहीं बीएनबी और एक्सआरपी में वीकली तौर पर 8-8 फीसदी का उछाल है। सात दिनों में ट्रॉन 5 फीसदी से अधिक और टेथर करीब 0.25 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं यूएसडीक्वॉइन लगभग फ्लैट है।

Titancic दिखाने ले जा रहा Titan पांच दिन से लापता, आज भर की ही बची है ऑक्सीजन, ये दिक्कतें आ रही हैं खोजबीन में 

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,190.88 डॉलर 4.26%
एथेरियम (Ethereum) 1,909.11 डॉलर 5.24%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 253.04 डॉलर 2.16%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.5101 डॉलर 2.95%
कार्डानो (Cardano) 0.3021 डॉलर 8.18%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0684 डॉलर 6.45%
सोलाना (Solana) 17.36 डॉलर 3.36%
ट्रॉन (Tron) 0.07331 डॉलर 3.49%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में उछाल आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5804 करोड़ डॉलर (4.76 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 18.23% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.53% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।