Crypto Price: स्टॉक मार्केट में आज लगातार चौथे दिन बिकवाली का दबाव है तो वहीं दूसरी तरफ क्रिप्टो मार्केट में आज फिर शानदार रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 9 फीसदी से अधिक चढ़कर एक बार फिर 24 हजार डॉलर के पार चला गया है। इसके अलावा क्रिप्टो मार्केट में भी इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 9.25 फीसदी की तेजी के साथ 24,304.02 डॉलर (20.03 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 4 फीसदी से अधिक उछलकर 1600 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 5.45% की तेजी आई है और यह 1.07 लाख करोड़ डॉलर (88.21 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान रहा। हालांकि सिर्फ एक ही क्रिप्टो में तेज गिरावट रही। डॉजकॉइन (Dogecoin) एक हफ्ते में 3 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है जबकि टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो में जो भी कमजोर हुए हैं, उनमें एक फीसदी से कम ही गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में बिटकॉइन सबसे अधिक करीब 8 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम भी एक हफ्ते में छह फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8883 करोड़ डॉलर (7.32 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 11.52% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 1.51 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 43.80 फीसदी हिस्सेदारी है।