Bajaj Finance Share Price: दिग्गज एनबीएफसी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों की गिरावट थम नहीं पा रही है। आज लगातार पांचवे दिन इसके शेयर टूटे हैं। इन पांच दिनों में यह करीब 6.76 फीसदी टूटकर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 5720.25 रुपये तक आ गया। लोन ग्रोथ में सुस्ती और नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NII) पर दबाव से जुड़ी चिंता के चलते शेयर टूट रहे हैं। BSE Sensex पर भी कुछ दिनों से दबाव है और लगातार चार दिनों में यह 3.50 फीसदी कमजोर हुआ है।
हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके शेयरों की तेजी मौजूदा लेवल पर निवेश करने पर भी कमाई करा सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म KRChoksey ने इसमें निवेश के लिए 8030 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा लेवल से 39 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर अभी बीएसई पर 5789.95 रुपये पर हैं।
दिसंबर 2022 तिमाही में बजाज फाइनेंस का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर 2973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि मार्गेज बिजनेस में प्राइसिंग के दबाव में एयूएम की ग्रोथ मॉडेरेट रही। कंपनी ने एयूएम ग्रोथ का अनुमान 25-27 फीसदी का रखा है। इसके अलावा कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2023 में नए ऑटो लोन लॉन्च करने की तैयारी की है और फिर वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 में ट्रैक्टर को भी फाइनेंस करने का लक्ष्य रखा है।
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, देश भर में मौजूदगी, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और हेल्दी एसेट क्वालिटी के दम पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म Geojit BNP Paribas ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। जियोजीत बीएनपी पारिबास ने इसमें निवेश के लिए 6870 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया। वहीं एक और ब्रोकरेज फर्म KRChoksey ने 8030 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।
छह महीने में 26% टूटा है शेयर
बजाज फाइनेंस के शेयर पिछले साल 17 जून 2022 को 5,235.60 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद तीन ही महीने में यह 49 फीसदी चढ़कर 22 सितंबर 2022 को 7777 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह एक साल का हाई लेवल है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और छह महीने में अब तक यह 26 फीसदी टूट चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे तेजी के आसार देख रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।