Crypto Price: DogeCoin की थमी तेजी, BitCoin एक बार 28 हजार डॉलर के पार, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक करेंसी रेड जोन में है। डोजेक्वॉइन (DogeCoin) पर एलॉन मस्क (Elon Musk) का पॉजिटिव असर अब खत्म होता दिख रहा है। आज यह करीब डेढ़ फीसदी फिसल गया है जबकि एक दिन पहले यह 30 फीसदी से अधिक उछल गया था। वहीं बिटक्वॉइन एक बार फिर 28 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.27 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.84 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है। एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर के लोगो में जो बदलाव किया था, उसका डोजेक्वॉइन (DogeCoin) पर पॉजिटिव असर अब खत्म होता दिख रहा है। इसके भाव आज करीब डेढ़ फीसदी टूट गए हैं जबकि एक दिन पहले यह 30 फीसदी से अधिक उछल गया था। मस्क ने ट्विटर का लोगो नीली चिड़िया से बदलकर डॉगी कर दिया है जो डोजेक्वॉइन का चिन्ह है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह उछलकर एक बार फिर 28 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है।

एक बिटकॉइन अभी 2.06 फीसदी की तेजी के साथ 28,594.87 डॉलर (23.45 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 5 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 1900 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.72 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.21 हजार करोड़ डॉलर (99.25 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Twitter के सपोर्ट से 30% उछला Dogecoin, लेकिन इसी क्रिप्टो को लेकर Elon Musk झेल रहे मुकदमा

वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में तीन क्रिप्टो- बीएनबी (BNB), एक्सआरपी (XRP) और सोलाना (Solana) रेड जोन में हैं। बीएनबी सात दिनों में करीब डेढ़ फीसदी, एक्सआरपी 9 फीसदी और सोलाना एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन (Dogecoin) मजबूत हुआ है। यह 27 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन महज 0.20 फीसदी मजबूत हुआ है तो एथेरियम में 5 फीसदी से अधिक उछाल है।

एक महीने में Adani Group के शेयरों से GQG को मिला 100% रिटर्न, अब आगे ये है रुझान

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 28,594.87 डॉलर 2.06%
एथेरियम (Ethereum) 1,914.31 डॉलर 5.45%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 314.87 डॉलर 1.53%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.03%
एक्सआरपी (XRP) 0.5202 डॉलर 4.78%
कार्डानो (Cardano) 0.3964 डॉलर 1.62%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.09741 डॉलर (-) 1.44%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.16 डॉलर 4.39%
सोलाना (Solana) 21.24 डॉलर 3.44%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4482 करोड़ डॉलर (3.68 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 6.75% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.27 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.84 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।