Get App

Crypto Price: DogeCoin की थमी तेजी, BitCoin एक बार 28 हजार डॉलर के पार, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक करेंसी रेड जोन में है। डोजेक्वॉइन (DogeCoin) पर एलॉन मस्क (Elon Musk) का पॉजिटिव असर अब खत्म होता दिख रहा है। आज यह करीब डेढ़ फीसदी फिसल गया है जबकि एक दिन पहले यह 30 फीसदी से अधिक उछल गया था। वहीं बिटक्वॉइन एक बार फिर 28 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 05, 2023 पर 2:40 PM
Crypto Price: DogeCoin की थमी तेजी, BitCoin एक बार 28 हजार डॉलर के पार, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.27 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.84 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है। एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर के लोगो में जो बदलाव किया था, उसका डोजेक्वॉइन (DogeCoin) पर पॉजिटिव असर अब खत्म होता दिख रहा है। इसके भाव आज करीब डेढ़ फीसदी टूट गए हैं जबकि एक दिन पहले यह 30 फीसदी से अधिक उछल गया था। मस्क ने ट्विटर का लोगो नीली चिड़िया से बदलकर डॉगी कर दिया है जो डोजेक्वॉइन का चिन्ह है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह उछलकर एक बार फिर 28 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है।

एक बिटकॉइन अभी 2.06 फीसदी की तेजी के साथ 28,594.87 डॉलर (23.45 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 5 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 1900 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.72 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.21 हजार करोड़ डॉलर (99.25 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में तीन क्रिप्टो- बीएनबी (BNB), एक्सआरपी (XRP) और सोलाना (Solana) रेड जोन में हैं। बीएनबी सात दिनों में करीब डेढ़ फीसदी, एक्सआरपी 9 फीसदी और सोलाना एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन (Dogecoin) मजबूत हुआ है। यह 27 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन महज 0.20 फीसदी मजबूत हुआ है तो एथेरियम में 5 फीसदी से अधिक उछाल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें