Crypto Price: 23 हजार डॉलर के पार पहुंचा BitCoin, लेकिन टॉप-10 क्रिप्टो के सिर्फ दो करेंसीज में ही 1% से अधिक उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो- बीएनबी (BNB) और पॉलीगॉन (Polygon) में ही अच्छी हलचल है। बीएनबी में एक फीसदी से अधिक और पॉलीगॉन में तीन फीसदी से अधिक तेजी है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो की बात करें तो सबसे बड़ा क्रिप्टो उछलकर 23 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.41 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो- बीएनबी (BNB) और पॉलीगॉन (Polygon) में ही अच्छी हलचल है। बीएनबी में एक फीसदी से अधिक और पॉलीगॉन में तीन फीसदी से अधिक तेजी है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो की बात करें तो सबसे बड़ा क्रिप्टो उछलकर 23 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। एक बिटकॉइन अभी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 23,002.08 डॉलर (19.03 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.87 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.07 लाख करोड़ डॉलर (88.51 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- एक्सआरपी (XRP) और डॉजकॉइन (DogeCoin) में गिरावट रही। वहीं सात दिनों में सबसे अधिक मजबूत पॉलीगॉन (Polygon) हुआ है। इसके भाव करीब 14 फीसदी चढ़े हैं। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटकॉइन में एक फीसदी से कम तेजी रही है जबकि दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम भी एक हफ्ते में 4 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।


Banks exposure to Adani Group: अडानी ग्रुप को कितना दिया लोन, SBI समेत पांच बड़े बैंकों ने किया खुलासा

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 23,002.08 डॉलर 0.68%
एथेरियम (Ethereum) 1,641.39 डॉलर 0.63%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 330.48 डॉलर 1.21%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.397 डॉलर (-) 0.10%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.3888 डॉलर (-) 0.83%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.09152 डॉलर (-) 0.84%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.23 डॉलर 3.17%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5093 करोड़ डॉलर (4.21 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.86% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.41 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।