Crypto Price: $35000 के पार BitCoin, टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बढ़िया रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) ही रेड जोन में है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो करीब दो फीसदी उछलकर एक बार फिर यह 35 हजार डॉलर के पार पहुंच गया। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.69% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बढ़िया रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) ही रेड जोन में है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो करीब दो फीसदी उछलकर एक बार फिर यह 35 हजार डॉलर के पार पहुंच गया। एक बिटकॉइन अभी 1.92 फीसदी की तेजी के साथ 35,372.98 डॉलर (29.46 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.80% की तेजी आई है और यह 1.34 लाख करोड़ डॉलर (111.60 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सभी ग्रीन जोन में है। सात दिन में सबसे अधिक कार्डानो, करीब 25 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके बाद सात दिनों में टॉनक्वॉइन करीब 21 फीसदी, XRP करीब 16 फीसदी, डोजेक्वॉइन 12 फीसदी, सोलाना 11 फीसदी से अधिक और बीएनबी 10 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस दौरान एथेरियम करीब 5 फीसदी और बिटक्वॉइन करीब 3 फीसदी उछला है जबकि टेथर और XRP लगभग फ्लैट भाव पर हैं।


ब्रिटेन से आने वाली कारें होंगी सस्ती! EV पर इंपोर्ट टैक्स घटाने की तैयारी में सरकार

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4484 करोड़ डॉलर (3.73 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 3.83% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.69% है।

Adani Green की ₹14000 करोड़ खर्च करने की योजना, गुजरात में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन क्लस्टर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 35,372.98 डॉलर 1.92%
एथेरियम (Ethereum) 1,883.85 डॉलर 0.54%
टेथर (Tether) 1.00 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 246.71 डॉलर (-) 0.44%
एक्सआरपी (XRP) 0.6938 डॉलर 1.76%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर   0.00%
सोलाना (Solana) 43.43 डॉलर 5.01%
कार्डानो (Cardano) 0.3566 डॉलर 3.05%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07451 डॉलर 1.22%
ट्रॉनक्वॉइन (Toncoin) 2.63 डॉलर 9.89%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।