Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो-कार्डानो (Cardano) और सोलाना (Solana) में तेज हलचल है। इन दोनों ही क्रिप्टो में एक-एक फीसदी से अधिक गिरावट है। वहीं बाकी क्रिप्टो की बात करें तो, चाहे वह ग्रीन जोन में हो या रेड जोन के, उनमें एक फीसदी से कम हलचल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो आज यह काफी सुस्त है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मामूली रुप से बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 26,901.89 डॉलर (22.30 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज आधे फीसदी से कम कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.09 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.13लाख करोड़ डॉलर (93.68 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में तेज गिरावट
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो बीएनबी (BNB) और सोलाना (Solana) में तेज गिरावट है। सोलाना में चार फीसदी से अधिक और बीएनबी में 0.38 फीसदी की गिरावट आई है। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP) मजबूत हुआ है। यह करीब 9 फीसदी उछला है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 0.25 फीसदी और एथेरियम 0.48 फीसदी मजबूत हुआ है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2239 करोड़ डॉलर (1.86 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 27.13% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.31 फीसदी हिस्सेदारी है।