Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज Genesis के झटके दिख रहे हैं। क्रिप्टो कंपनी जेनेसिस ग्लोबल कैपिटल (Genesis Global Capital) दिवालियेपन के आवेदन की तैयारी कर रही है। इसके झटके से क्रिप्टो मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ डॉलर) के नीचे फिसल गया। वहीं सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) कमजोरी के चलते 21 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। हालांकि मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.05 फीसदी की गिरावट के साथ 20,798.98 डॉलर (16.92 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 3 फीसदी से अधिक टूट गया है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो ग्रीन जोन में हैं लेकिन इनके भी भाव लगभग फ्लैट ही हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.17 फीसदी की कमजोरी आई है और यह 96.86 हजार करोड़ डॉलर (78.79 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ एक टेथर (Tether) रेड जोन में हैं। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सात दिनों में सबसे अधिक बिटकॉइन मजबूत हुआ है। यह 14 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम भी एक हफ्ते में 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5939 करोड़ डॉलर (4.83 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.86% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.38 फीसदी हिस्सेदारी है।