Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार चहल-पहल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी तो एक्सआरपी (XRP) में है और यह करीब 65 फीसदी मजबूत हुआ है। एक कोर्ट केस में अमेरिकी टेक कंपनी रिपल लैब के हक में कुछ फैसला आया। अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के खिलाफ आए फैसले से एक्सआरपी को सपोर्ट मिला और यह एकदम से रॉकेट बन गया। मार्केट कैप के हिसाब से यह चौथा सबसे बड़ा क्रिप्टो बन गया। इसकी तेजी का असर बाकी क्रिप्टो पर भी दिख रहा है और उनमें भी शानदार तेजी है।
