Get App

Crypto Price: क्रिप्टो के 46% से अधिक मार्केट पर अब BitCoin का कब्जा, 28 हजार के पार पहुंचा भाव, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट प्राइस

Crypto Price: दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल के बीच क्रिप्टो मार्केट में शानदार चहल-पहल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक हफ्ते में यह करीब 28 फीसदी ऊपर चढ़ा है। वहीं इसकी क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी 46 फीसदी के पार पहुंच गई है यानी यह लगभग आधे क्रिप्टो मार्केट पर दबदबे की तरफ तेजी से बढ़ रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 5:14 PM
Crypto Price: क्रिप्टो के 46% से अधिक मार्केट पर अब BitCoin का कब्जा, 28 हजार के पार पहुंचा भाव, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट प्राइस
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.87 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.26 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। घरेलू मार्केट भी एक हफ्ते में एक फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं दूसरी तरफ क्रिप्टो मार्केट में शानदार चहल-पहल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक हफ्ते में यह करीब 28 फीसदी ऊपर चढ़ा है। वहीं इसकी क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी 46 फीसदी के पार पहुंच गई है यानी यह लगभग आधे क्रिप्टो मार्केट पर दबदबे की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। एक बिटकॉइन अभी 4.21 फीसदी की तेजी के साथ 28,290.05 डॉलर (23.36 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी मजबूत होकर 1800 डॉलर के करीब पहुंच गया है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो रेड जोन में हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.06 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (97.44 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Nifty आया 17000 के नीचे, इन चार कारणों से मार्केट को नहीं मिल पा रहा सपोर्ट

वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें