Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ डॉजकॉइन (Dogecoin) ही रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन बाजार में हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 24,308.19 डॉलर (20.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.99 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.11 लाख करोड़ डॉलर (91.84 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
