Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और यह 30 हजार डॉलर के पार है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.54 फीसदी की तेजी के साथ 30,710.14 डॉलर (25.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) 4 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 2100 डॉलर के पार हो गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.34 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.28 लाख करोड़ डॉलर (104.68 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
