Crypto News: UAE न जा पाएं Binance के पूर्व CEO, इस कारण अमेरिका लगा रहा पूरा जोर

Crypto News: दिग्गज क्रिप्टो एक्सचेंज बाईनेंस (Binance) के पूर्व सीईओ चैंगपेंग झाओ यूएई अपने घर जा सकें, उनके वकील इसकी पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार पूरी तरह से इसके विरोध में है। चैंगपेंग के जमानत की शर्तों को पलटने के लिए जस्टिस डिपार्टमेंट ने अनुरोध किया हुआ है तो उनके वकील इस अनुरोध के खिलाफ भी अनुरोध कर रहे हैं। समझें क्या है यह पूरा मामला

अपडेटेड Nov 25, 2023 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
बाइनेंस के पूर्व सीईओ चैंगपैंग झाओ को मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने से जुड़े कार्यक्रमों को जारी रखने में असफल रहने में दोषी ठहराया गया है।

दिग्गज क्रिप्टो एक्सचेंज बाईनेंस (Binance) के पूर्व सीईओ चैंगपेंग झाओ संयुक्त अरब अमीरात में अपने घर जा सकें, इसके लिए उनके वकीलों ने अमेरिकी जज के पास आवेदन किया है। इस याचिका में अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के उस अनुरोध को खारिज करने का आग्रह किया गया है जिसमें चैंगपेंग को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन मामले में सजा होने तक यूएआई जाने से रोकने का आग्रह किया गया है। मजिस्ट्रेट जज ने मंगलवार को चैंगपेंग के जमानत की शर्तें तय की थी और इसी को पलटने के लिए जस्टिस डिपार्टमेंट ने आग्रह किया हुआ है।

इन शर्तों के हिसाब से सजा का इंतजार करते हुए चैंगपैंग को यूएई जाने की मंजूरी मिली। हालांकि जस्टिस डिपार्टमेंट इसके खिलाफ है। अब जस्टिस डिपार्टमेंट के इस आग्रह के खिलाफ चैंगपैंग के वकीलों ने गुरुवार को सिएटल में अमेरिकी जिला न्यायाधीश रिचर्ड जोन्स के पास आवेदन किया। चैंगपैंग झाओ यूएआई और कनाडा के नागरिक हैं और मंगलवार को दोषी पाए जाने के बाद उन्होंने बाईनेंस के सीईओ का पद छोड़ दिया था।

अमेरिकी अधिकारी क्यों नहीं जाने देना चाहते UAE


जस्टिस डिपार्टमेंट ने जस्टिस रिचर्ड जोन्स को सोमवार तक अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश Brian Tsuchida के एक फैसले को पलटने के लिए कहा है। इसे फैसले में चैंगपेंग झाओ को 23 फरवरी की सजा से पहले संयुक्त अरब अमीरात में घर लौटने की अनुमति दी गई थी। वह उसे 17.5 करोड़ डॉलर के जमानत बांड पर रिहा करने पर सहमत हुए थे। अमेरिकी अधिकारी उसे इसलिए यूएआई नहीं जाने देना चाहते हैं क्योंकि एक यूएई के साथ अमेरिका की प्रत्यर्पण संधि नहीं हैं। इसका मतलब हुआ कि अगर चैंगपेंग झाओ वहां जाने के बाद सजा के लिए अमेरिका नहीं लौटना चाहे तो अमेरिका उसे मजबूर भी नहीं कर पाएगा।

Crypto news : छिन गया क्रिप्टो के बादशाह का ताज, Binance के सीईओ अर्श से फर्श पर

Binance के पूर्व सीईओ के वकीलों का क्या कहना है

चैंगपैंग झाओ के वकीलों का कहना है कि पूर्व सीईओ ने पर्याप्त" जमानत पैकेज पर सहमति व्यक्त करके और अपने कार्यों की जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए अपनी मर्जी से अमेरिका आकर यह साबित किया था कि उनके भागने का जोखिम नहीं है। वकीलों के मुताबिक अगर चैंगपेंग झाओ को यूएई लौटने की अनुमति दी जाती है तो वह तीन बच्चों समेत अपने परिवार की देखभाल करने और उन्हें सजा के लिए तैयार करने की अनुमति मिल जाएगी।

क्या है पूरा मामला

बाइनेंस के पूर्व सीईओ को मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने से जुड़े कार्यक्रमों को जारी रखने में असफल रहने में दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक बाईनेंस ने अमेरिकी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े कानूनों को तोड़ा। इसके अलावा अमेरिका ने हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) समेत कई समूहों को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है और इनके साथ 1 लाख से अधिक संदिग्ध लेन-देन की जानकारी देने में फेल रहा। इस मामले में बाईनेंस सौदे के हिस्से के रूप में 430 करोड़ डॉलर से अधिक चुकाने में सहमत है। वहीं चैंगपेंग झाओ भी अमेरिकी कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन को 15 करोड़ डॉलर की पेनाल्टी देने को तैयार हुए हैं। अभियोजकों (प्रॉसिक्यूटर्स) ने बुधवार की फाइलिंग में कहा कि उसे 18 महीने तक की जेल हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।