Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टो बाजार में शुक्रवार को तेजी नजर आई। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन लगभग फ्लैट रहा। यह 21,500 डॉलर के आसपास कारोबार करता नजर आया। आज ईथर, शीबा इनु, Polkadot, Avalanche, Tether मे भी तेजी नजर आई।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में बढ़त रही। ईथर 1,645 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बीते दिनों ईथर ने क्रिप्टो बाजार में 2,000 डॉलर के लेवल को पार किया था लेकिन उसके बाद से इसमें करेक्शन आया। ब्लॉकचेन के सॉफ्टवेयर अपग्रेड जिसे मर्ज का नाम दिया गया है, वह अगले महीने 10 से 20 सितंबर के बीच पूरा हो सकता है। ऐसे में आगे इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
शीबा इनु और dogecoin में दिखी तेजी
शीबा इनु लगभग 7 फीसदी की गिरावट रही और ये 0.000013 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और एक फीसदी चढ़कर ये 0.06 डॉलर पर नजर आया।
बिटकॉइन में आ सकती है तेजी
साल के पहले फर्स्ट हाफ में क्रप्टो बाजार ने काफी स्ट्रगल किया है। बिटकॉइन 50 फीसदी से अधिक डाउन रहा और ये 19,0000 से 25,000 डॉलर की रेन्ज में कारोबार करता नजर आया। बीते महीनों में फेडरल रिजर्व के महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाई। इसका असर क्रिप्टो बाजार पर नजर आया। एक्सपर्ट के मुताबिक फेडरेल इकोनॉमिक Symposium की बैठक होने वाली है, इस कारण बिटकॉइन, ईथर और अन्य क्रिप्टो में तेजी नजर आई। बिटकॉइन बीते 24 घंटो में अपने क्रिटिकल स्तर 21,500 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। शॉर्ट टर्म में क्रिप्टो बाजार में तेजी नजर आ सकती है।
हरे निशान में रहा क्रिप्टो बाजार
आज क्रिप्टो बाजार हरे निशान में नजर आया। BNB, Chainlink, Apecoin, XRP, Uniswap, Tron, Litecoin, Stellar, Binance USD, Polygon, Solana, Polkadot, Avalanche, Tether बीते 24 घंटों में तेजी देखने को मिली।
1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटे में मामूली बढ़त रही। मार्केट कैप 1.04 ट्रिलियन डॉलर रहा। हालांकि, ट्रेडिंग वॉल्यूम में 2 फीसदी की गिरावट रही और ये 62.98 अरब डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।