शेयर मार्केट के दमदार बिजनेस और मजबूत चार्ट वाले 'FUNTECH' स्टॉक्स जो निवेशकों को देंगे बंपर मुनाफा

दिग्गज एक्सपर्ट्स के ये आइडिया सिर्फ FUNDAMENTALLY अच्छे नहीं हैं बल्कि TECHNICALLY भी बेहतर रिटर्न के संकेत दे रहे हैं इसलिए आपके लिए वैसे ही कुछ कमाई के बेहतरीन आइडिया लेकर आये हैं

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 4:15 PM
JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता ने FUNTECH स्टॉक के रूप में MARUTI में खरीदारी करने की सलाह दी और उन्होंने कहा कि Q1FY23 में इस कंपनी का 3.5 लाख गाड़ियों का ऑर्डर पेडिंग हैं

कहते हैं कि एक से भले दो होते हैं क्योंकि इससे TARGET ACHIEVE करना आसान हो जाता है। शेयर मार्केट के लिए भी ये कहावत बड़ी सटीक बैठती है। बेहतरीन फंडामेंटल वाली कंपनी के साथ अगर PERFORMANCE का ग्राफ STRONG हो तो क्या कहने। इससे शानदार रिटर्न की संभावना बढ़ जाती है। आज इस खास शो में आपके लिए कुछ वैसे ही कमाई के बेहतरीन आइडिया लेकर आये हैं। ये आइडिया ना सिर्फ FUNDAMENTALLY अच्छे हैं बल्कि TECHNICALLY भी बेहतर रिटर्न के संकेत दे रहे हैं। तो चलिए आज के लिए FUNTECH का फंडा समझते हैं।

इस शो में हमारे साथ मार्केट एक्सपर्ट Ambareesh Baliga, rajatkbose.com के Rajat Bose और JM Financial Services के Ashish Chaturmohta जुड़ गये हैं। ये तीनों ने आज आपको ऐसे स्टॉक्स बताये हैं जो फंडामेंटली और टेक्निकली दोनों रूप से मजबूत हैं।

जिस तरह LIGER = LION + TIGER होता है उसी तर्ज पर इस शो में FUNTECH = FUNDAMENTAL + TECHNICAL कॉन्सेप्ट के तहत शेयर बताये गये हैं।


1- JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता का FUNTECH स्टॉक : MARUTI

आशीष ने कहा कि मारुति के स्टॉक में खरीदारी करें। इस कंपनी का Q1FY23 में 3.5 लाख गाड़ियों का ऑर्डर पेडिंग हैं। इसका 11,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स प्लान है। कंपनी की गाड़ियों की कुल बिक्री में 20% की सीएनजी सेगमेंट से है। इसमें मीडियम ट्रेंड में मजबूती देखने को मिल सकती है।

2- मार्केट एक्सपर्ट अम्बरीश बालिगा का FUNTECH स्टॉक: HERO MOTOCORP

अम्बरीश बालिगा ने भी टू-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी का स्टॉक खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के Q1 के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी का Q1 EBITDA अनुमान से थोड़ा कम रहा। इन्होंने अप्रैल और जुलाई में कीमतें बढ़ाई हैं लिहाजा कंपनी की कमाई बढ़ेगी। त्योहारी सीजन के चलते शहरी और ग्रामीण बाजारों में बिक्री में बढ़त दिखेगी। इसमें 3360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

Nykaa के शेयरों में दिखी तेजी, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस कंपनी के साथ मिलकर बेचेंगी अपना हेयरकेयर ब्रांड

3- rajatkbose.com के रजत बोस का FUNTECH स्टॉक : TINPLATE

रजत बोस ने कहा कि फंडामेंटली और टेक्निकली इन्हें ये स्टॉक बहुत पसंद है लिहाजा ये स्टॉक उनके पोर्टफोलियो का हिस्सा भी है। इसमें लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता है। इसमें 301 रुपये के स्तर पर 239 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। लॉन्ग टर्म में इसमें 450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

4- JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता का FUNTECH स्टॉक : CUMMINS

कंपनी के कैपेक्स साइकल में रिकवरी देखने को मिली है। कंपनी कार्बन फुटप्रिंट को घटाने के लिए वैकल्पिक ईंधन के साधनों को अपना रही है। कंपनी के सेल्स में 10 से 18 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। इस समय इंजीनियरिंग और कैपिटल गुड्स सेगमेंट में रिकवरी देखने को मिल रही है। इसलिए इस स्टॉक में खरीदारी करना बेहतरीन निवेश होगा।

5. मार्केट एक्सपर्ट अम्बरीश बालिगा का FUNTECH स्टॉक: TATA POWER

अम्बरीश ने इस शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर कंपनी है। इसकी कुल क्षमता 12.7GW में से 30% क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी की क्षमता है। कंपनी अपनी सोलर और हायब्रिड क्षमताओं को भी FY25 तक 4GW से बढ़ाकर 15GW करने की योजना बना रही है। इसके अलावा इसका FY30 तक अपनी क्षमता 25GWs तक बढ़ाने का प्लान है। भविष्य में सोलर सॉल्यूशंस और ईवी चार्जिंग जैसे अन्य सेगमेंट पर भी कंपनी अपना फोकस बढ़ायेगी।

टाटा ELXSI, आयशर मोटर्स और बैंक्स पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें निवेश की रणनीति

6. rajatkbose.com के रजत बोस का FUNTECH स्टॉक : AFFLE INDIA

रजत ने कहा कि इस स्टॉक में उनको लॉन्ग टर्म में अच्छी तेजी नजर आ रही है। हालांकि इसमें उनकी कोई पोजीशन नहीं है। फिर भी ये स्टॉक लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा अपने निवेशकों को दे सकता है। इसमें 1328 के स्तर के आस-पास 1090 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1 से 2 सालों में 1675 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।