Cryptocurrency Price: क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन की कीमत आज वीकेंड पर 40,000 डॉलर से ऊपर चढ़ने के बाद 42,000 डॉलर के निशान से ऊपर कारोबार करता नजर आया। दुनिया का सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय डिजिटल टोकन 1.5% से अधिक 42,134 डॉलर पर था। बिटकॉइन अब तक 2022 (year-to-date or YTD) में लगभग 9% नीचे है, जबकि यह अभी भी नवंबर 2021 में 69,000 डॉलर के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 39% दूर है।
