CryptoCurrency: कुछ घंटे में इस क्रिप्टोकरेंसी की 200% बढ़ गई कीमत, दुनिया की टॉप-58 क्रिप्टो में हुई शामिल

क्रिप्टोकरेंसी टेरा लुना (LUNA) की कीमतों में शुक्रवार 9 सितंबर को महज कुछ घंटों में 200 फीसदी की तेजी आई और यह दुनिया की टॉप 58 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल हो गई

अपडेटेड Sep 10, 2022 पर 8:42 AM
LUNA का मार्केट कैप अब बढ़कर 76 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है

क्रिप्टोकरेंसी टेरा लुना (LUNA) की कीमतों में शुक्रवार 9 सितंबर को महज कुछ घंटों में 200 फीसदी की तेजी आई। पिछले 24 घंटों में इस क्रिप्टोकरेंसी में करीब 3 अरब डॉलर से अधिक का ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिला, जिससे इसकी कीमत आज बढ़कर 7 डॉलर पर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ टेरा लुना अब मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की 58वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई।

दरअसल लुना ने क्लासिक नेटवर्क (LUNC) के 1.2 फीसदी कॉइन को टैक्स बर्न की योजना बनाई है, जिसके बाद निवेशकों ने इसे खरीदने में भारी दिलचस्पी दिखाई है। अधिकतर क्रिप्टो एक्सचेंज ने टेरा के टैक्स बर्न की योजना का समर्थन किया है।

इस प्लान से टेरा कम्युनिटी को इसके सभी टोकन की कीमतों में ऐतिहासिक वापसी की उम्मीद है। टेरा के सभी टोकन में भारी खरीदारी दिख रही है और उन्होंने टेरा (LUNA) की कीमत के 10 डॉलर तक पंहुचने का लक्ष्य रखा है।


यह भी पढ़ें- ED ने NSE के पूर्व चीफ चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर भी हैं आरोपी

टेरा (LUNA) के टेरा क्लासिक (LUNC) की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है। टेरा (LUNA) की कीमत पिछले 24 घंटे में 1.90 डॉलरह से बढ़कर 6.91 डॉलर पर पहुंच गई है। इस तरह इसकी कीमतों में पिछले 24 घंटों में करीब 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

LUNA का मार्केट कैप अब बढ़कर 76 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। कल, टेरा कम्युनिटी के निवेशकों ने टेरा क्लासिक (LUNC) की कीमत को 0.0005 डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए काफी जोर दिया, जिसके बाद LUNC दुनिया की टॉप-30 क्रिप्टो में शामिल हो गया।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।